बदायूं, सितम्बर 9 -- बिसौली। बिजली संकट से परेशान महिलाओं ने विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाओं ने निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एमएफ हाइवे पर जाम लगा दिया। जिससे हाइवे पर जाम लग गया। जाम लगने से हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाकर शांत कराया। समस्या के समाधान के आश्वासन पर महिलाओं ने जाम खोला। तब जाकर यातायात सुचारू हुआ। सोमवार को क्षेत्र के गांव खेड़ादास की महिलाओं ने गांव की बिजली समस्या को लेकर विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए एमएफ हाइवे पर जाम लगा दिया। महिलाओं को गुस्सा देखकर बिजली कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसी बीच कुछ कर्मचारी वहां से खिसक लिए। हाइवे पर जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। महिलाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.