प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 29 -- बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। अहिल्याबाई होल्कर का जीवन महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। महिलाओं को मजबूत और आत्म निर्भर बनाना जरूरी है। यह बातें ब्लॉक सभागार में आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में अहिल्या बाई होल्कर के चित्र पर मार्ल्यापण करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिलामंत्री पवन गौतम ने कही। बाबागंज ब्लॉक सभागार में आयोजित महिला सशक्तीकरण में भाजपा जिला मंत्री पवन गौतम ने कहा कि महिलाओं को अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने मजबूत और आत्म निर्भर बनने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख मालती देवी सरोज ने की। उन्होंने महिलाओं को संकल्प लेकर आगे बढ़ने को प्रेरित किया। इस मौके पर बीडीओ राजेंद्र नाथ पांडेय, राम यश सरोज, आनंद देव पांडेय, राजू यादव, अमरजीत सिंह, मनोज कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.