मुरादाबाद, दिसम्बर 23 -- मुरादाबाद। बिहार के सीएम नितिश कुमार के द्वारा नकाब हटाकर महिला को अपनानित करने का मामला गर्माता जा रहा है। मंगलवार को सपा महिला सभा के सदस्यों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। नितिश कुमार, संजय निषाद व गिरिराज के इस्तीफे की मांग की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को दिया। कहा कि इस प्रकार के बयान और व्यवहार किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किए जा सकते। समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष शीरी गुल ने कहा कि महिला विरोधी ताकतों को करारा जवाब दिया जाएगा और यह लड़ाई जारी रहेगी। संजय निषाद पर भी हमला बोला। कहा कि ऐसे लोग अगर मंत्री बने रहेंगे तो महिलाओं को न्याय और सम्मान कैसे मिलेगा। इस तरह के बयानों की निंदा होनी चाहिए, न कि समर्थन। महिला सभा की प्रदेश सचिव फाखरा लईक ने नीतीश कुमार पर भी महिला सम्मान से खिलवाड़ का ...