पटना, सितम्बर 12 -- बिहार एनडीए की महिला नेताओं ने एआई जेनरेटेड वीडियो के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता का अपमान करने को लेकर कांग्रेस और राजद पर जोरदार निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में महिला नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नियति महिलाओं का अपमान करना बन गई है। भाजपा की विधान पार्षद अनामिका सिंह पटेल ने कहा कि यह विषय भाजपा या देश के पीएम का नहीं है, बल्कि दिवंगत आत्मा का है। यह घटना विपक्ष के संस्कार का उजागर करता है। जदयू की प्रवक्ता अनुप्रिया ने कहा कि विपक्ष ने राजनीति में अपनी निर्लज्जता की पराकाष्ठा को पार कर लिया है। बिहार की महिलाएं वोट की चोट से एक बार फिर इनको सत्ता से बाहर रखेंगी। लोजपा (रामविलास) की सोनम पासवान ने कहा कि एनडीए जहां महिलाओं को आत्मनिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.