फरीदाबाद, जनवरी 6 -- पलवल। गांव भंगूरी में पोषण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। यह कैंप राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आयोजित किया गया। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को संतुलित आहार का महत्व बताया गया। आयुष निदेशालय के निर्देशानुसार राजकीय होम्योपैथिक औषधालय भंगूरी में पोषण स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन गांव के सरपंच प्रवीण कुमार ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। डॉ. वंदना आर्य ने महिलाओं को पोषण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौसमी फल, सब्जियां और दालें खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। उन्होंने बाजरा, मक्का, सरसों, बथुआ, गाजर और मूली जैसे खाद्य पदार्थों के उपयोग पर जोर दिया। डॉ. सानिया नाज ने माहवारी के दौरान स्वच्छता और पौष्टिक आहार के महत्व को समझाया। वही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.