हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 6 -- चुनावी वर्ष में बिहार की महिलाओं और बुजुर्गों को तोहफा देने की तैयारी सरकार कर रही है। वृद्धजन पेंशन योजना और विधवा पेंशन योजना की राशि बढ़ाने का प्रस्ताव विचाराधीन है। साथ ही महिला प्रोत्साहन योजना लागू करने पर मंथन चल रहा है। समाज कल्याण विभाग ने इसके लिए अलग-अलग प्रस्ताव तैयार किया है। वित्त विभाग की सहमति और सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही इसे लागू किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पहले पेंशन राशि बढ़ाने के साथ ही महिला प्रोत्साहन योजना लागू करने की योजना बनाई जा रही है। यदि इन तीनों प्रस्तावों को मंजूरी मिली तो राज्य के करीब एक करोड़ से अधिक लोगों को इसका लाभ मिलेगा। वृद्धजन, निशक्त और विधवा पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली राशि बढ़ाने के लिए तीन स्लैब में प्रस्ताव तैयार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.