आजमगढ़, फरवरी 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को सभी थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कहा कि महिलाएं जागरूक होंगी तभी अपराध पर अंकुश लगेगा। इस अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं और बच्चों से संबंधित समस्याओं और मुद्दों पर समझ बनाने के बारे में बताया गया। इसके साथ ही घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण आदि कानूनों की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...