देवरिया, जनवरी 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को अपराध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर मुथा अशोक जैन ने कहा कि महिला व बच्चों से संबंधित अपराध की विवेचनाओं में तेजी लाएं। विवेचना गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। समय से विवेचना होने से पीड़ितों को न्याय जल्द मिल जाती है। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने जनपद में हाल में हुई घटनाएं व संवेदनशील अपराधों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, चोरी, नकबजनी एवं अन्य संगीन अपराधों में त्वरित कार्रवाई की जाए। साइबर अपराध, एनडीपीएस एक्ट, अवैध शराब, जुआ जैसे अपराधों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साइबर अपराध को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाए। अपराधी के विरुद्ध गैंगस्टर, गुंडा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.