छपरा, फरवरी 1 -- छपरा,नगर प्रतिनिधि। केंद्रीय बजट में इस बार महिलाओं, आम नागरिकों और गृहिणियों के सशक्तिकरण व राहत को केंद्र में रखा गया है। विभिन्न वर्गों के लोगों ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट को समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बजट में कामकाजी महिलाओं को आयकर में छूट देकर उन्हें आर्थिक रूप से अधिक सक्षम बनाने की पहल की गई है, जिससे उनकी बचत बढ़ेगी और आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा।बजट में गृहिणियों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रसोई गैस और आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में स्थिरता बनाए रखने पर जोर दिया गया है। महंगाई के दौर में यह कदम मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए राहत भरा माना जा रहा है। इससे घरेलू बजट पर पड़ने वाला दबाव कुछ हद तक कम होगा और परिवा...