संभल, अक्टूबर 28 -- संभल। शहर के एमजीएम कॉलेज में सोमवार को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखें। साथ ही छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते प्राचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह ने कहा कि आज की महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्हें पुरुषों के समान सभी संवैधानिक और कानूनी अधिकार प्राप्त हैं। आधुनिक समाज में महिलाओं के अधिकारों में शिक्षा, स्वास्थ्य, समान वेतन और हिंसा व भेदभाव से मुक्ति जैसे विषय प्रमुख हैं। भारत का संविधान महिलाओं को समानता और स्वतंत्रता जैसे मूल अधिकार प्रदान करता है। साथ ही दहेज निषेध अधिनियम और कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न निवारण अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.