रांची, मार्च 8 -- रांची। संवाददाता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में चर्चा के दौरान बताया कि हमने फूलो झानो योजना के तहत महिलाओं को हड़िया दारू से अलग कर रोजगार से जोड़ने की शुरुआत की। मेरे जेल जाने से पहले राज्य की 20 से 25 हजार महिलाओं को योजना से जोड़ा भी गया। अब देखा जा रहा है कि कई महिलाएं फिर से इसमें वापस आ रही हैं। महिलाएं हड़िया बचने में फिर से वापस न आए, इसको लेकर सरकार कार्य योजना बना रही है। विपक्ष का भी कोई सुझाव होगा तो हम मिलजुलकर इस सामाजिक बुराई को खत्म करने का प्रयास करेंगे। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के सदन में हड़िया दारू बिकने पर प्रतिबंध लगाने की मांग के बाद उन्होंने ये बातें कही। हड़िया दारू को आदिवासी संस्कृति से जोड़ना सही नहीं : मरांडी नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी में सदन में हेमलाल मुर्मू के बयान पर कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.