मैनपुरी, फरवरी 23 -- जय मां इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन का ग्राम खर्रा में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर में तीसरे दिन नारी सशक्तिकरण पर बात हुई। कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार के निर्देशन में स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने महिलाओं की सुरक्षा और उनके हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया। उन्हें नारी सशक्तिकरण के लिए शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय की सचिव सोनी गुप्ता ने कहा कि नारी सशक्तिकरण आज के समय की आवश्यकता है। महिलाओं को शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सम्मान मिलना चाहिए। जब महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज और देश प्रगति करेगा। आइए, हम सभी मिलकर नारी सशक्तिकरण के लिए प्रयास करें और महिलाओं को उनके अधिकार दिलाएं। प्राचार्य डॉ जितेंद्र कुमार सक्सेना ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाना है। शिक्षा, स्वास्थ्य और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.