सीवान, मार्च 9 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्थानीय भगवान पैलेस में अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जिले के स्वावलंबी महिलाओं के सम्मान के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्च जिला अध्यक्ष सोनी गुप्ता के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र परपुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से भाजपा के जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, नगर परिषद की सभापति सैम्पी गुप्ता, नगर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वंदना कुमारी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता, जिला पार्षद अनीता देवी कुशवाहा द्वारा किया गया। आगत अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्र एवं माला , पुष्प गुच्छ एवं पौधा देकर सम्मा...