पटना, मार्च 16 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं, इससे मुझे काफी प्रसन्नता होती है। हमलोगों ने पंचायत चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। ऐसा करनेवाला बिहार देश में पहला राज्य बना। मुख्यमंत्री से रविवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में 2023 बैच के बिहार कैडर के 10 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने मुलाकात की, जिन्हें वह संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंचायत व नगर निकाय में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलने से बड़ी संख्या में महिलाएं समाज में प्रतिनिधित्व करने आगे आ रही हैं। पुलिस में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। बिहार में जितनी महिलाओं की संख्या पुलिस में है, उतनी देश में कहीं नहीं हैं। राज्य के सभी सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.