जहानाबाद, अप्रैल 6 -- शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं काफी उत्साहित दिख रहीं थीं। धार्मिक गीतों पर महिलाएं नृत्य कर रही थीं। वहीं जगह-जगह पुष्प का छिड़काव छतों से किया जा रहा था। सैंकड़ों महिलाएं शोभा यात्रा में शामिल हुई। जैसे-जैसे रामनवमी जुलूस का काफिला आगे बढ़ता गया। महिलाओं की भीड़ भी शामिल होती रही। रामनवमी के अवसर पर गाजे-बाजे और घोड़े पर सवार होकर लोग शोभा यात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह श्रीराम की तस्वीर की आरती उतारी जा रही थी। बच्चे श्रीराम के रुप में शोभा यात्रा में शामिल थे। उनकी आरती की जा रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...