मऊ, जून 18 -- मऊ। जनपद में हर साल बाढ़ से घोसी और मधुबन क्षेत्र में भारी तबाही होती है, इससे निपटने के लिए प्रशासन ने एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत समूह की महिलाओं को 'आपदा सखी' के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। इन्हें एक से सात जुलाई तक लखनऊ में प्रशिक्षण देकर दक्ष किया जाएगा, ताकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की मदद के साथ ही प्रशासन तक को हालात की सही जानकारी मिल सके। इसके लिए मधुबन और घोसी तहसील के बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों में 36 स्वयं सहायता समूह के महिलाओं की तैनाती होगी। इसके लिए विभाग द्वारा महिलाओं का चयन भी किया जा चुका है। ये महिलाएं बाढ़ के समय लोगों की मदद करेंगी और राहत कार्यों में सहयोग देंगी। जनपद की 645 ग्राम पंचायतों में 23 ग्राम पंचायत सरयू की बाढ़ से प्रभावित होती है। यह ग्राम पंचायतें मधुबन और घोसी तहसील क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.