गुड़गांव, मार्च 9 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली के पावन पर्व पर रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाएं नाच गाकर पूरी उमंग व खुशी के साथ फूलों की होली खेली। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला शक्ति मंच गुरुग्राम की अध्यक्ष संतोष श्रीपाल शर्मा ने की। संचालन महामंत्री पूनम जांगड़ा ने किया। महिला दिवस के अवसर पर सावित्रीबाई फुले जैसी महान हस्तियों को भी याद किया गया। सभी को आपस में मिलजुलकर व अपने सभी त्योहारों को पूरी खुशी के साथ सामूहिक रूप से मनाने के लिए आग्रह किया। संतोष श्रीपाल शर्मा ने कहा कि अच्छे लोगों की संगत में रहना चाहिए और अच्छे कार्य व एक दूसरे की मदद करने की कोशिश करनी चाहिए। अपनी एक अच्छे विचारों की सहेली जरूर बनानी चाहिए। ताकि उसे हम अपने मन की और दुख सुख की बात कर सके। ...