देवघर, मार्च 8 -- देवघर,प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय (आरबीओ) देवघर में विशेष कार्यक्रम काआयोजन किया गया। जिसमें महिला कर्मचारियों के योगदान को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उनके अधिकार, स्वतंत्रता एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए संकल्प लिया गया। इस वर्ष के आयोजन का थीम सभी महिलाओं और बालिकाओं के लिए अधिकार, स्वतंत्रता और सशक्तिकरण था। मौके पर महिला कर्मचारियों को उनके समर्पण और मेहनत के लिए सराहा गया, साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत कुमार झा ने कहा कि महिलाएं किसी भी संस्थान की रीढ़ होती है। उनके समर्पण और परिश्रम के बिना कोई भी संगठन प्रगति नहीं कर सकता। एसबीआई में महिलाओं का यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.