बदायूं, दिसम्बर 18 -- बदायूं, संवाददाता। राज्य महिला आयोग की सदस्या अवनी सिंह ने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें। महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए हर समय उनके साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए गुणवत्ता परक व समयबद्ध निस्तारण करें। बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्या अवनी सिंह सीधे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंची। अवनी सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई की गई। इसके बाद ब्लॉक जगत में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में जनसुनवाई को तमाम महिलाएं पहुंची। जिसमें भूमि विवाद, अतिरिक्त विवाह, घरेलू हिंसा, बलात्कार से संबधित सहित कुल चार शिकायती प्रार्थना पत्र हुए, जनसुवाई के तहत प्राप्त हुय...