लखनऊ, जनवरी 2 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता गौरैया संस्कृति संस्थान की ओर से बसंत बहार के तहत कार्यशाला के दूसरे दिन अन्य तीन प्रकार की गीत सिखाए गए। वास्तुखण्ड गोमतीनगर में चल रही कार्यशाला में हमका दिहू वरदान चलो री गुइयां गंगा नहाए, सखि छोटी ननद बेंदे पे अड़ी, गोकुल में बाजेला बधईया गीत सिखाए गए। कार्यशाला में आभा शुक्ला , नीलम, माधुरी सिंह, प्रतिमा त्रिपाठी, लता, रीना सिंह, शशि वर्मा, शशि सिंह, अमिता, निकिता, सुषमा, कविता, प्रतिमा त्रिपाठी, सहित कई महिलाओं ने ऑफलाइन व ऑनलाइन माध्यम से बसंत के गीतों को सीखा। कार्यशाला में ढोलक पर राजकुमार व हारमोनियम पर आकाश तिवारी संगत कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...