गुमला, मार्च 9 -- गुमला। जिला पेंशनर समाज की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष तेजपाल राम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पेंशनधारकों का सम्मान किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। सचिव महावीर प्रसाद मिश्र ने महिलाओं को देवी स्वरूपा बताते हुए उनके सम्मान पर जोर दिया। बैठक में कामडारा प्रखंड के चन्द्र मोहन बड़ाइक ने समाज की सदस्यता ग्रहण की। सचिव ने त्रैमासिक आय-व्यय प्रस्तुत करते हुए संगठन को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर बल दिया। राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित स्वास्थ्य बीमा योजना पर भी चर्चा हुई। बैठक में कई वरिष्ठ सदस्य एवं मीडिया प्रभारी द्वारिका मिश्र सुमन उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.