दरभंगा, सितम्बर 28 -- दरभंगा। आज महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में तेजी के साथ आगे बढ़ रही हैं। पिछले दिनों भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संघर्ष की स्थिति में भारतीय महिला सैन्य पदाधिकारियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा देश का मस्तक ऊंचा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मिल्लत कॉलेज में शनिवार को भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने ये बातें कही। कुलपति ने कहा कि सरकार ने लड़कियों को 35 फीसदी का आरक्षण, विभिन्न प्रकार के स्कॉलरशिप और महिलाओं को विभिन्न योजनाओं से राशि प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने का कार्य किया है। कहा इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी से जो निष्कर्ष सामने आएगा, वह महिलाओं की स्थिति को और भी सशक्त बनाने का कार्य करेगी। कुलसचिव डॉ. दिव्या रानी हंसदा ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.