अंबेडकर नगर, मार्च 9 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर विकास खंड के जाफरगंज स्थित सामाजिक संस्था स्नेहालय में रविवार को महिला दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर संस्था द्वारा महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व सिस्टर शिखा ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा और आम्तनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था। मुख्य अतिथि अकबरपुर महिला थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में महिला सशक्तीकरण पर गहन चर्चा की और उपस्थित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें किसी भी परिस्थिति में अपने आत्मसम्मान व अधिकारों से समझौता नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य अनुराग ने संस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.