सहरसा, अगस्त 6 -- सहरसा, नगर संवाददाता। भारतीय कायस्थ महिला महाशक्ति द्वारा चित्रगुप्त स्कूल परिसर में सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कायस्थ टोला निवासी शिक्षिका रूबी प्रियदर्शी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को एक मंच प्रदान करना था। जो योग्य और सक्षम होते हुए भी अवसरों के अभाव में समाज में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर पाती हैं। ऐसे आयोजन के माध्यम से महिलाओं को जागरूक कर उन्हें सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साहित्यकर कवयित्री सविता सुमन ने अपनी रचनाओं से नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा महिलाएं अपनी प्रतिभा को दबाए नहीं बल्कि उसे निखारें। इस अवसर पर सुरभि सिन्हा, निशा रान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.