सीतामढ़ी, अप्रैल 28 -- शिवहर। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने को लेकर रविवार को पांच पंचायतों के दस ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अब तक पांच प्रखंडों के 90 ग्राम संगठनों में संवाद का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है। जिसमें कुल 16506 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई है। जीविका के प्रबंधक (सामाजिक विकास) ओसामा हसन ने संवाद के दौरान जानकारी दी कि इन प्रतिभागी महिलाओं में से 14 हजार 725 महिलाएं स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से जुड़ी हुई हैं, जबकि 1781 महिलाएं गैर-एसएचजी सदस्य हैं। उन्होंने यह भी बताया कि महिला संवाद में पुरुषों की भी सहभागिता देखी जा रही है। हालांकि पुरुष प्रतिभागियों की संख्या सीमित है, लेकिन उनकी उपस्थिति यह दर्शाती है कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में अब पुरुष भी सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं...