मधुबनी, फरवरी 19 -- मधुबनी । नगर निगम क्षेत्र की रामजानकी कॉलोनी, आदर्श नगर कॉलोनी तथा शहर की मुख्य सड़क को जोड़ने वाली नवटोली कॉलोनी इन दिनों बुनियादी समस्याओं से जूझ रही हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि वर्षों से इन कॉलोनियों की सड़कों की स्थिति बदहाल बनी हुई है, लेकिन नगर निगम की ओर से स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। सबसे बड़ी समस्या जलजमाव की है। लोगों का कहना है कि लगभग छह महीने तक इन कॉलोनियों की सड़कें पानी से घिरी रहती हैं। बारिश शुरू होते ही मुख्य सड़कें और गलियां तालाब का रूप ले लेती हैं। हल्की बारिश में भी पानी भर जाता है और सप्ताहों नहीं, बल्कि महीनों तक जमा रहता है। प्रतिदिन करीब दो हजार से अधिक लोगों का इन मार्गों से आना-जाना होता है, जिनमें छात्र, व्यापारी, कर्मचारी और महिलाएं शामिल हैं। जलजमाव के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.