चक्रधरपुर, फरवरी 14 -- चक्रधरपुर। महाशिवरात्रि को लेकर पोड़ाहाट अनुमंडल के चक्रधरपुर, सोनुवा, गोईलकेरा, मनोहरपुर, आनंदपुर तथा बंदगांव प्रखंड के सभी शिवालय सज-धजकर बाबा का दरबार तैयार हो गया हैं। रविवार को पोड़ाहाट अनुमंडल के सभी शिवालयों में श्रद्धालु भोलेशंकर का जलाभिषेक करेंगे। पोड़ाहाट अनुमंडल के महादेवशाल धाम में सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना हैं। प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर रात्रि से ही श्रद्धालु महादेवशाल धाम मंदिर पहुंचना शुरु कर देते हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक बाबा भोलेशंकर का जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रहती हैं। इधर पोड़ाहाट अनुमंडल के मनोहरपुर, सोनुवा, गोईलकेरा, चक्रधरपुर, बंदगांव, आनंदपुर प्रखंड के अलावा कराईकेला, पुटसाई, चिरिया, जराईकेला, बेगुना के अलावा चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र के पुरानी ब...