गिरडीह, फरवरी 15 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के मंझलाडीह में डिग्री कॉलेज के निकट महाशिवरात्रि के मौके पर देवेन्द्र मेमोरियल किड्स गार्डेन प्ले स्कूल का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन वयोवृद्ध शीला जायसवाल के द्वारा फीता काटकर किया गया। मौके पर बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि प्ले स्कूल आज वक्त की जरूरत है। खेल- खेल के माध्यम से बच्चों को बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है। विद्यालय की निदेशक नीलू जायसवाल ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए प्ले स्कूल का संचालन किया जाएगा। खेल- खेल के माध्यम से बच्चों को बहुत कुछ सिखाया जाएगा। इसके लिए खेल सामग्रियां और नवीनतम शिक्षण सामग्रियां भी स्कूल में उपलब्ध है। स्कूल में बच्चों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण, खेल आधारित श...