विकासनगर, अप्रैल 13 -- बैसाखी पर्व संक्रांति के दिन से महासू धाम हनोल की पवित्र यात्रा प्रारंभ हो गई। रविवार सुबह से मंदिर में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिनभर देव दर्शन के लिए लम्बी कतार लगी रही। श्रद्धालुओं को देव दर्शन कराने के लिए मंदिर समिति के कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बैसाखी पर्व से एक दिन पहले शनिवार को ही दूर-दराज से श्रद्धालु महासू महाराज के दर्शन करने मन्दिर पहुंच गए थे। महिला श्रद्धालु बड़ी तादाद में पहुंची थी। रात्रि लंगर हाल में भंडारे की व्यवस्था करने में भी मंदिर समिति कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। देर रात एक बजे तक श्रद्धालु भंडारे में भोजन ग्रहण करते रहे। रविवार तड़के चार बजे से से ही देव दर्शन के लिए श्रद्धालु कतार में लगने से शुरू हो गए थे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.