विकासनगर, मई 11 -- महासू धाम हनोल में तमसा नदी किनारे स्नान घाट और रिवर फ्रंट विकसित करने के लिए मंदिर समिति ने पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में बताया कि महासू धाम हनोल में देश, विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पर्यटक हनोल पहुंच रहे हैं। लोगों की मांग है कि तमसा नदी किनारे श्रद्धालुओं के लिए स्नान की सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए घाट बनाए जाने चाहिए। साथ ही साथ पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रिवर फ्रंट डेवलप किया जाना चाहिए। बताया कि इन दिनों हजारों यात्रीगण मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे हैं। दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हनोल के आसपास अन्य पर्यटन गतिविधियों का अभाव है। बताया कि 2014-15 के पर्यटन संरचना विकास एडीबी प्रोजेक्ट में स्नान घाट, कैंटीन, चैंजिंग रूम का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन एडीबी ने इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.