अलीगढ़, जनवरी 5 -- अलीगढ़। श्री अग्रवाल महासभा अलीगढ़ ने नववर्ष 2026 का भव्य आयोजन मैरिस रोड स्थित होटल में किया। संस्था के अध्यक्ष भरत अग्रवाल ने शुभारंभ किया। सदस्य अपने परिवार के साथ शामिल हुए। डीजे की धुन पर सभी बच्चों ने प्रस्तुति दी। बच्चों के गेम रखे गए। विजेता बच्चों को उपहार दिए गए। कपल गेम का आयोजन हुआ, जिसमें मनीष गोयल, शुभांशु गर्ग, विक्रांत गर्ग ने बाजी मारी। हाऊसजी के आयोजन में सोनल अग्रवाल, रिंकी अग्रवाल ने गेम जीता। इसके केक काट कर नववर्ष 2026 का आगाज किया। शरद गर्ग, अंकुर अग्रवाल, गौरव आनंदम, विक्रांत गर्ग, कपिल बंसल, राहुल गोयल, राहुल टायर, दीपक बंसल, अर्चित गर्ग, अतीत अग्रवाल, आशीष मिल्कबार, आशीष मित्तल, निखिल अग्रवाल, अमित, सचिन अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, अमित गर्ग, मनीष गोयल उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...