अलीगढ़, नवम्बर 16 -- अलीगढ़। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने संगठन की गतिविधियों को सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए उच्च पदाधिकारियों की स्वीकृति से नवीन पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पदाधिकारियों ने अरविंद पंडित को जिला प्रभारी, पं. अमित को महानगर प्रभारी, मेघा शर्मा को जिला एवं महानगर महिला प्रभारी, अलीगढ़ नियुक्त किया गया है। महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि नव नियुक्त पदाधिकारी संगठन की नीतियों, मर्यादाओं एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए ब्राह्मण समाज के उत्थान, एकता और समरसता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शिब्बो ने शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...