दुमका, सितम्बर 29 -- शहर के लेकर गांव तक माता शक्ति की आराधना के लिए उत्साह, श्रद्धालुओं ने शंख ध्वनि के साथ कलश यात्रा निकाली दुमका। शारदीय नवरात्र के माहसप्तमी को सभी दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों में सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान के साथ कलश स्थापित किया गया तथा मां दुर्गा की प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्रतिमाओं के पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे पहले शहर के विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के द्वारा ढोल-ढाक और शंख ध्वनि के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें शामिल लोग माथे पर कलश और कांधे पर डोली लिए बड़ा बांध तालाब पहुंचे, जहां पंडितों की देख-रेख में बेलभरनी पूजा कर कलश में जल भरा गया तथा मां को डोली में बिठाकर पूजा मंडल में लाया गया। इसके बाद धार्मिक अनुष्ठान के साथ कलश स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.