पलामू, सितम्बर 30 -- मेदिनीनगर। दुर्गा बाड़ी परिसर में दुर्गोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महासप्तमी की रात में बंगला नाटक का मंचन किया गया। मनोज मित्र लिखित और सैकत चटर्जी निर्देशित यह नाटक, लोगों को दांत में दर्द होने पर कैसी-कैसी घटनाएं घटती है, इस पर आधारित है जिसने खूब मनोरंजन किया। नाटक का बैकग्राउंड म्यूजिक राजा सिन्हा ने दिया। नाटक में आभा मुखर्जी, आशीष दाश गुप्ता, परिणीता पाल व शिवांशी राज ने पहली बार मंच पर एक कलाकार के तौर पर अभिनय किया। वरीय रंगकर्मी मुनमुन चक्रवर्ती, सैकत चटर्जी, अमर भांजा, देवेश मोइत्रा आदि ने भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...