सिमडेगा, अप्रैल 6 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहर के देवीगुड़ी सलडेगा में चैती दुर्गा पूजा समिति के द्वारा महासप्तमी की संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मौके पर बच्चों के लिए धार्मिक गीतों पर नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य रुप से बैँक प्रबंधक सुमित स्वराज, समिति के संरक्षक बद्रीनाथ वर्मा, रमेश महतो, लहरु सिंह, अभय विश्वकर्मा, अरुण सिंह, आनंद जयसवाल और अशोक महतो उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप जलाते हुए मां भगवती के चरणों में शीश झुका कर किया। इसके बाद प्रतियोगिता शुरु की गई। प्रतियोगिता में 21 ग्रुप ने भाग लिया। जिसमें सान्वी एंड ग्रुप को प्रथम, सविता एंड ग्रुप को द्वितीय और अदिति एंड ग्रुप को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। समिति के द्वारा शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर प्रतिभागियों को सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.