देवघर, अप्रैल 3 -- देवघर। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महासचिव सह मतस्य प्रक्षेत्र रांची में मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के पद पर कार्यरत सुदेश कुमार का आकस्मिक निधन दिनांक 31 मार्च 2024 को पारस अस्पताल रांची में इलाज के दौरान हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान उनकी तबियत खराब हुई और आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए पारस अस्पताल में भर्ती किया गया था। इनके निधन से पूरे झारखंड के सभी विभाग में कार्यरत कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। वे एक कर्मठ और ईमानदार कर्मचारी नेता थे। झारखंड राज्य में संगठन की मजबुती में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसे लेकर पूरे राज्य में शोकसभा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ देवघर शाखा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र की अध्यक्षत...