जमशेदपुर, नवम्बर 18 -- जमशेदपुर। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (त्रिपाठी गुट) के द्वारा पेयजल स्वच्छता अंचल जमशेदपुर के नये अधीक्षण अभियंता (एसई) अरविंद कुमार जायसवाल को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया। साथ ही कर्मचारियों की कुछ मांगों को उनके समक्ष रखा गया। अधीक्षण अभियंता ने उनकी बातें सुनने के बाद कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया।उनसे मिलने वालों में महासंघ के प्रांतीय सम्मानित अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, प्रांतीय संयुक्त सचिव प्रणव शंकर, जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा के अलावा उमेश तिवारी, सोनाराम टुडू, अशोक सिंह, बिंदेश्वरी शर्मा, शिव शंकर चौधरी, सुबोध कुमार, दीपक सिंह, शुभम सिंह काफी संख्या में कर्मचारी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...