रुडकी, सितम्बर 21 -- ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी घोषणा रविवार को की गई। समाज के लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया और संगठित होकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का प्रण लिया। दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रभान धनगर एवं संचालन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पवन धनगर ने किया। प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर ने जिलाध्यक्ष हरिद्वार अमित एवं जिलाध्यक्ष ऋषिकेश अभिनव को नियुक्त किया। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजेंद्र, पवन, देवराज पाल, जयंत और मुकेश को जिम्मेदारी दी। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल, सोहनवीर, हरमिंदर, राजकुमार, विंदर और विनोद धनगर को चुना गया। महासचिव पवन, जॉनी और प्रवीण धनगर को चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.