गाजीपुर, जून 13 -- गाजीपुर, संवाददाता। आयकर कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों का चुनाव आरटीआई चौराहा के समीप कार्यालय पर हुई। इसमें शाखा अध्यक्ष अभिषेक सिंह यादव, शाखा सचिव प्रवीण कुमार राय और शाखा कोषाध्यक्ष गोपाल प्रसाद सिंह को सर्वसहमति से चुना गया। चयनित पदाधिाकरियों को कर्मचारियों ने माला फूल पहनाकर स्वागत किया। शाखा अध्यक्ष अभिषेक सिंह यादव ने कहा कि कर्मचारियों ने जो हमे सम्मान और पद दिया है। मैं जीवनपर्यंत याद रखूंगा। कर्मचारियों के साथ कही भी अन्याय होने पर उनके साथ मजबूती से खड़ा रहूंगा। कर्मचारियों के हित की लड़ाई लड़ी जायेगी। इस दौरान विभागीय सभी कर्मचारी सहित अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.