रांची, सितम्बर 30 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मोरहाबादी में रामकृष्ण मिशन आश्रम के मंदिर में श्रीश्री मां दुर्गा महाष्टमी पूजन का मंगलवार को आयोजन किया गया। मंदिर में सुबह सात बजे विशेष पूजा, होम, तंत्रधारक व चंडी पाठ का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में आश्रम के सन्यासी, ब्रह्मचारी एवं श्रद्धालु शामिल हुए। बताया गया कि जगत में सर्वव्यापक महाशक्ति ईश्वर ही हैं। शक्ति का वास्तविक पुजारी वह हे जो स्त्रियों को इस शक्ति का स्वरूप मानता है। दुर्गा पूजा की सार्थकता इसी में है कि नारी में मातृशक्ति का दर्शन करना सीखें। इसकी याद दिलाने के लिए देवी दुर्गा शारदीय नवरात्र पर धरा पर आती हैं। इधर पूजा अनुष्ठान के बाद सभी के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.