गिरडीह, अक्टूबर 1 -- गावां। महाष्टमी के पावन अवसर पर मंगलवार को प्रखंड के दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कड़क धूप और उमस भरी गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। सुबह से ही महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग माता के दर्शन और पूजन के लिए मंदिरों और पंडालों की ओर उमड़ते रहे। गावां बाजार स्थित काली मंडा में महाष्टमी का नजारा सबसे अलग दिखा। पूरे प्रखंड क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचे। भीड़ इतनी अधिक रही कि गावां मुख्य बाजार और बायपास रोड पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। श्रद्धालु माता के जयकारों के बीच दर्शन करने को पहुंचे। गावां काली मंडा, पिहरा दुर्गामंदिर, माल्डा दुर्गामंदिर, बिरने के सलैयाटांड़ स्थित दुर्गामंदिर, खरसान दुर्गामंदिर और जमडार स्थित दुर्गापूजा मंदिरों-पंडालों में भी मां दुर्...