बांका, अप्रैल 6 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| चैत्र नवरात्र के महाष्टमी के दिन मंदिर का पट खुलते ही डलिया चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अमरपुर के चंदसार पोखर एवं शीतला स्थान के दुर्गा मंदिर के अलावा चपरी, जेठौरनाथ, बल्लिकित्ता आदि दुर्गा मंदिर में शनिवार की सुबह से ही मां के भक्तों खास कर महिला श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी। महिलाओं ने मां दुर्गा को डलिया चढ़ाया तथा अपने अपने परिवार के कल्याण की प्रार्थना की। इधर चंदसार पोखर स्थित दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष कन्हाय साह, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश पोद्दार, सदस्य शिव यादव आदि ने बताया कि पूजा के अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें मनोरंजन के साधन लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि नवमी तिथि की शाम में स्थानीय बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.