संभल, फरवरी 14 -- पुलिस महाशिवरात्रि पर्व के चलते शुक्रवार को मोहल्ला जारई गेट में मीट की दुकान व होटल बंद कराए। इस दौरान कुछ दुकानदार कोतवाली भी पहुंचे। महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा । शनिवार 14 फरवरी को कांवड़िए राजघाट से गंगाजल लाकर कांवड़ शहर में घुमाएंगे। शासन के निर्देश पर शुक्रवार जारई गेट स्थित मीट की दुकान व होटल बंद कराएगे। इस होटल स्वामी व दुकानदारों में खलबली मची रही। कई दुकानदार व होटल स्वामी कोतवाली पहुँच गए। उन्होंने बताया कि अचानक बंद किए जाने से उन्हें काफी नुकसान हो जाएगा। तब पुलिस ने उन्हें दो घंटे का समय और दे दिया।इसके बाद होटल व दुकान बंद करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.