अररिया, फरवरी 15 -- अररिया, वरीय संवाददाता अररिया आरएस स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में महाशिवरात्रि के अवसर पर एक दिव्य झांकी निकाली गयी। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सह अररिया एसडीपीओ सुशील कुमार सहित राजयोगिनी उर्मिला बहन, पीपी रामानंद मंडल, अधिवक्ता विवेक झा, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, नप उपाध्यक्ष गौतम साह व संजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर उर्मिला बहन ने महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य को समझाते हुए कहा कि यह रात्रि शब्द तमो प्रधानता का सूचक है। जब सारी सृष्टि पर अज्ञान अंधकार छाया हुआ होता है लोग काम क्रोध लोग मोह और अहंकार के वशीभूत हो जाते हैं तब परमात्मा ईश्वरीय ज्ञान और राजयोग के शिक्षा द्वारा मनुष्य आत्माओं में आध्यात्मिक जागृति पैदा कर उन्हें निर्विकार और पवित्र बनाने का दिव्य कर्तव्य करते हैं। शिव का ध्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.