मुरादाबाद, फरवरी 17 -- महाशिवरात्रि के मात्र आठ दिन ही शेष है। इसके लिए मंदिरों में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। शिवालयों को सजाया-संवारा जा रहा है। रंगाई-पुताई का काम लगभग पूरा करा लिया गया है। चौरासी घंटा मंदिर पर भगवान पशुपतिनाथ की प्रतिमा भी रंगाई का काम चल रहा है। शहर के अन्य शिव मंदिरों में काम चल रहा है। मुरादाबाद में चौरासी घंटा स्थित कामेश्वर नाथ का मंदिर(चौरासी घंटा मंदिर) प्रमुख मंदिर है सर्वाधिक जलाभिषेक यहीं होता है। श्रद्धालु कांवड़ में जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। इस मंदिर में रंगाई पुताई का काम तेजी से चल रहा है। शिवालय को भी संवारा जा रहा है। इस मंदिर के सामने भगवान पशुपतिनाथ की विशाल मूर्ति है। इसको भी पेंट आदि करवाकर सजाया जा रहा है। इस मूर्ति की देखभाल करने वाले हिंदू मंडल किसरौल के अध्यक्ष अरविंद कुमार अग्...