बरेली, फरवरी 15 -- बरेली, संवाददाता। महा शिवरात्री को लेकर पूरा शहर भक्तिमय नजर आया। वहीं इससे शहर के चौराहों को भी नगर निगम और बरेली विकास प्राधिकरण ने इस हर्ष में शामिल करने के लिए चौराहों की भव्य सजावट की। सुबह से ही फूल मालाओं के साथ ही सतरंगी रोशनी से चौराहे सराबोर नजर आए। शहर के प्रवेश द्वारों के साथ ही डमरू चौराहा समेत अन्य चौराहे को भी सुबह तड़के से ही तमाम प्रकार के फूलों से सजे नजर आए। वहीं झुमका चौराहे पर लगी नंदी की प्रतिमा इस हाइवे से गुजरने वाले हर वर्ग के लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रहा था। इन चौराहों की भव्यता को बड़ी संख्या में युवाओं में अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.