गिरडीह, फरवरी 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। महाशिवरात्री पर्व एवं शिव बारात को लेकर नगर थाना में गुरूवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार ने की। बैठक में महाशिवरात्री पर्व एवं शिव बारात के दौरान विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने पर चर्चा हुई। पुलिस अधिकारियों ने शिवालयों में पूजा-अर्चना एवं शिव बारात के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। बैठक में पुअनि एनुल हक खान समेत थाना क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...