मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- श्री बाला जी दरबार संकीर्तन मंडल द्वारा चुंगी नंबर दो स्थित सरकारी स्कूल में महाशिवरात्रि पर्व पर कीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन में चंद्रकिरण गर्ग गुरुजी व पंकज जिंदल गुरुजी ने ज्योत प्रज्जवलित कर महाशिवरात्री पर्व मनाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर रात में विशेष पूजा की जाती है। इस दिन बाबा व गुरु महाराज की विशेष कृपा दरबार में बरसती है। इस अवसर पर भजन-कीर्तन कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया। इसके पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रवीण गर्ग ठेकेदार, भाजपा नेता संजय गर्ग, एकता गुप्ता, विवेक गुप्ता, ऋषभ, विपिन जैन, सुरेन्द्र वर्मा, आलोक कुमार, आशु वर्मा एवं सैकड़ों भक्तजन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...