देवघर, फरवरी 14 -- देवघर,प्रतिनिधि महाशिवरात्रि 2026 को लेकर देवघर पुलिस ने 14 फरवरी की सुबह 6 बजे से 16 फरवरी सुबह 6 बजे तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है। 15 फरवरी को जलार्पण और शिव बारात के मद्देनजर शहर में व्यापक रूट डायवर्जन, ड्रॉप गेट और बैरिकेडिंग की व्यवस्था रहेगी। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और सुरक्षित आवागमन है। भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध :- बाहर से आने वाले बस, ट्रक, ट्रैक्टर व अन्य मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हिंडोलावरण (दुमका मार्ग) :- वाहन तपोवन-चरकी पहाड़ी-उजाला चौक-पुराना कुंडा मोड़-कोरियासा चौक होते हुए गिरिडीह की ओर डायवर्ट। चौपा मोड़ (गोड्डा मार्ग) :- हिंडोलावरण से दाहिने मुड़कर तपोवन-कोरियासा चौक मार्ग से गिरिडीह की ओर। कोरियासा चौक (गिरिडीह मार्ग) :- पुराना कुंडा...