नई दिल्ली, फरवरी 12 -- महाशिवरात्रि हिंदू धर्म से जुड़े महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहारों में से एक है। बहुत से शिवभक्त इस दिन उपवास करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखने से मन और शरीर दोनों भगवान शिव की ऊर्जा प्राप्त करने के लिए तैयार होते हैं और उनसे गहरा जुड़ाव भी होता है। कहते हैं महाशिवरात्रि की रात बहुत ही शक्तिशाली होती है और इसी ऊर्जा को प्राप्त करने के लिए उपवास रखने की सलाह दी जाती है। आयुर्वेदिक कंसल्टेंट डॉ वैष्णवी शर्मा कहती हैं कि अगर आप भी महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखते हैं, तो कुछ नियम और तरीके आपको पता होने चाहिए। इसके साथ ही व्रत के लिए अपने शरीर को कैसे तैयार करने है, इससे जुड़ी कुछ टिप्स उन्होंने साझा की हैं।महाशिवरात्रि व्रत की टाइमिंग क्या होती है? इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी के दिन म...